फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   High speed bike jumped on the breaker, old lady died after falling

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछली, गिरकर वृद्धा की मौत

Wed, 27 Nov 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
High speed bike jumped on the breaker, old lady died after falling
बांगरमऊ। तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलने से पीछे बैठी वृद्धा गिरकर गंभीर घायल हो गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव मातादीनखेड़ा निवासी शीला देवी (75) के पति नन्हा प्रसाद पुलिस विभाग में थे। पति की मौत के बाद शीला को पेंशन मिलती थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शीला पड़ोसी शांति के साथ उन्नाव कोषागार में जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के निकली थीं। दोनों को बांगरमऊ से बस से उन्नाव पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में मिले गांव के ही पिंटू ने दोनों को बांगरमऊ छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से शीला देवी सड़क पर गिर गईं। पिंटू ने लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि अभी सूचना नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed