फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   help milegi

सूचना के डेढ़ घंटे में प्रशासन पहुंचाएगा सब्जी, दूध व खाद्यान्न

Sun, 05 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
help milegi
उन्नाव। शासन द्वारा विभिन्न शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। सब्जी, दूध व खाद्यान्न समस्याओं को डेढ़ घंटे, भोजन की 3 घंटे और अन्य शिकायतों का निस्तारण 12 घंटे में करने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कंट्रोलरूम के अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। प्रभारी/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राकेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि कंट्रोलरूम में आई शिकायतों की नियमित समीक्षा करते रहें। किसी भी व्यक्ति की जिज्ञासा व अनुरोध को सही अधिकारी व संबंधित विभाग तक अवश्य पहुंचाएं। शिकायतों व समस्याओं का सही परीक्षण करके समयसीमा में समाधान करें। वहीं सीडीओ, एडीएम, एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे व्यक्ति जिनके पास परिवार के भरण पोषण की सुविधा नहीं है उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से उनका चिह्नांकन कराकर तीन दिन में रिपोर्ट दें। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में भी ऐसे पात्रों को चिह्निंत कराकर सूची उपलब्ध कराई जानी है। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, निकायों में पंजीकृत शहरी क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों को राशनकार्ड उपलब्ध कराना जाना है। इन सभी की डीएम ने तीन दिन में सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed