फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Heavy vehicles stopped on the expressway to avoid jam on Hardoi-Unnao road.

Unnao News: हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम बचाने के लिए एक्सप्रेसवे पर रोके भारी वाहन

Tue, 05 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles stopped on the expressway to avoid jam on Hardoi-Unnao road.
हरदोई रोड पर जाम से बचने के लिए एक्सप्रेसवे के पास रोके गए भारी वाहन।  - फोटो : हरदोई रोड पर जाम से बचने के लिए एक्सप्रेसवे के पास रोके गए भारी वाहन।
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। सावन के अंतिम सोमवार पर भीड़ अधिक होने के बाद भी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस ने हरदोई और बांगरमऊ बाईपास से वाहनों का रूट डायवर्जन किया। इसके साथ ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास ही भारी वाहनों को आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

हरदोई के प्राचीन सुनासीरनाथ मंदिर में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में कांवड़िये गंगाजल ले जाकर जलाभिषेक करते हैं। भक्तों की सुविधा और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते मल्लावां थाने की पुलिस गंजमुरादाबाद की सीमा पर रविवार से ही भारी वाहनों के प्रवेश करने पर रोक लगा देती थी। इससे यहां जाम लग जाता था।
विज्ञापन

इस बार जाम से निपटने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त प्रयास किए। रविवार की शाम से ही उन्नाव में ही हरदोई बाईपास से रूट डायवर्ट कर दिया। इसके अलावा कुछ वाहनों को बांगरमऊ बाईपास के पास रोका गया। साथ ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास भी भारी वाहनों को खड़ा कराया गया। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक वाहनों को सावधानीपूर्वक निकालती रही। जिससे अंतिम सोमवार को जाम की समस्या नहीं हुई और पूरे दिन यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़े वाहनों को सुविधानुसार निकाला गया। इसी कारण किसी भी मार्ग पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed