{"_id":"66da1c4ea2856a06c005b536","slug":"health-workers-protest-for-restoration-of-old-pension-unnao-news-c-221-1-uno1001-119376-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद काली पट्टी बांध कर काम किया।
जिला महिला और पुरुष अस्पताल के फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काला फीता बांधकर ओपीडी व वार्डों में काम किया। इसके बाद मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शुभम, वीरेंद्र सिंह यादव, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार, संजय यादव, अशोक कुमार, स्टाप नर्स मंजू देवी, राम बिलास, अनूप कुमार, रत्नेश कुमार व नीरज सिंह, स्टाफ नर्स मंजू राही आदि शामिल रहे। वहीं पुरवा सीएचसी में भी विरोध दर्ज कराया गया। अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
पुरवा सीएचसी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि छह सितंबर तक हम लोग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद प्रदेश स्तरीय संगठन जो निर्णय लेगा आगे वैसा किया जाएगा। इस दौरान डॉ. तपन गुप्ता, डॉ. आदर्श सचान, डॉ. यूके सिंह, लैब टेक्नीशियन अंबरीश, दंत सहायक एहसान अली, ज्ञान प्रकाश, छोटेलाल, सुनीता सहित अन्य स्टॉफ शामिल रहा।