{"_id":"5f415fb28ebc3e3d1f2a793a","slug":"health-workers-found-infected-ten-days-before-being-returned-to-work-unnao-news-knp5782542172","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर वापस बुलाए गए दस दिन पहले संक्रमित मिले स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर वापस बुलाए गए दस दिन पहले संक्रमित मिले स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ कार्यालय में संक्रमित मिले कर्मचारियों का आइसोलेशन में दस दिन का समय पूरे होते ही उन्हें काम पर बुला लिया गया है। आइसोलेशन के बाद सात दिन के मिलने वाले क्वारंटीन समय को समाप्त कर दिया गया। बिना क्वारंटीन रहे कर्मचारियों के दोबारा वापस काम पर आने से साथी कर्मचारियों में भी डर बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ, छह डॉक्टरों के साथ कोविड कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इनमें से कुछ को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कुछ कर्मचारी होम आइसोलेट हुए थे। इन कर्मचारियों के अस्पताल में दस दिन पूरा होने के बाद उन्हें सात दिन घर में होम क्वारंटीन रहने को कहा गया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में लगातार काम की गति धीमी होने से सीएमओ ने दस दिन का समय पूरा करने वाले कोविड कर्मचारियों का सात दिन का होम क्वारंटीन का समय समाप्त कर दिया है। स्वस्थ कर्मचारी भी कोविड अस्पताल से दस दिन में वापस लौट कर आए साथी कर्मचारियों के साथ काम करने में डर रहे हैं। लेकिन अधिकारी का फरमान होने से कोई भी विरोध नहीं कर रहा है। सीएमओ ने ड्यूटी न ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों का वेतन, मानदेय काटने के साथ संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इसलिए उन्हें बुलाया गया है। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सभी से काम कराया जाएगा।