फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health,up news,unnao news,unnao,health news

तीन शिफ्टों में संचालित होगा डेडीकेटेड अस्पताल

Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
health,up news,unnao news,unnao,health news
उन्नाव/बिछिया। बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया जा रहा डेडीकेटेड अस्पताल तीन शिफ्टों में संचालित होगा। हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग स्टाफ की तैनाती की जाएगी। गंभीर मरीज जिन्हें खून और प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है इसके लिए सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 112 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों की तरह डेंगू मरीजों के इलाज के लिए डेडीकेटेड अस्पताल संचालित करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। जिले में बिछिया सीएचसी की दूसरी मंजिल पर 30 बेड का मच्छरदानी युक्त अस्पताल तैयार किया जा रहा है। मरीजों को रेफर न कर जिले में इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन

24 घंटे अस्पताल का संचालन करने के लिए तीन शिफ्ट चलेंगी। प्रत्येक शिफ्ट में दो बाल रोग विशेषज्ञ के साथ चार फिजीशियन, एक स्टाफ नर्स, एक स्वीपर और एक वार्ड ब्वाय की तैनाती की गई है। मरीज बढ़ने पर स्टाफ बढ़ाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम और डेंगू की पुष्टि पर ही मरीज किए जाएंगे भर्ती
बिछिया सीएचसी में बनाए जा रहे डेडीकेटेड वार्ड में बुखार के वे मरीज जिनकी प्लेटलेट्स कम होगी या फिर डेंगू की पुष्टि होगी, उन्हीं को भर्ती किया जाएगा। बुखार के अन्य मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में किया जाएगा।

सेपरेशन यूनिट होने से एसएमसी की ली जाएगी मदद
सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में खून संबंधित सेपरेशन यूनिट लगी हुई है। डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की भी व्यवस्था है। इसलिए डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर एसएमसी से मदद ली जाएगी। साथ ही सैंपलों की भी जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed