फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Pradhan's son died due to fever

Unnao News: बुखार से प्रधान के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 19 Oct 2022 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Pradhan's son died due to fever
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले में प्रधान के बेटे की बुखार से मौत हो गई। उसमें डेंगू के लक्षण थे। अभी जांच रिपोर्ट न आने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जिले में अब तक डेंगू के 33 मरीज मिल चुके हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है।

विज्ञापन


सदर तहसील के खंभार खेड़ा के मजरे ओरहर गांव निवासी प्रधान दिलीप यादव के पुत्र दुष्यंत (24) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मां उर्मिला और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उसमें डेंगू के लक्षण थे। सीएमओ कार्यालय में अभी रिपोर्ट नहीं आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि डेंगू की जानकारी नहीं है। सीएमओ ने कहा कि कानपुर से जांच रिपोर्ट आने पर डेंगू होने या न होने की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed