फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

खामियों पर डाला पर्दा, सब कुछ मिला ठीक

Thu, 13 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
health
सफीपुर में कोविड वैक्सीनेश कैंप का निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी व डीएम रवींद्र कुमार। संव? - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ/सफीपुर। जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बांगरमऊ सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट, गोशाला व रैन बसेरा का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण से पहले ही अफसर खामियों पर पर्दा डालने में सफल रहे। निरीक्षण में उन्हें गोशाला, वैक्सीनेशन सेंटर और रैन बसेरा में व्यवस्था चाकचौबंद मिली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एमवीएस रामी रेड्डी डीएम रवींद्र कुमार के साथ बांगरमऊ सीएचसी में बने कोविड एलवन अस्पताल पहुंचे। यहां विधायक निधि से स्थापित 250 लीटर पर मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को देखा। डॉक्टरों से संचालन की जानकारी ली। बताया गया कि प्लांट चल रहा है। यदि किसी कारणवश नहीं चल पाता तो 10 डी टाइप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर से मैनीफोल्ड भी बना हुआ है। मैनीफोल्ड से सीधे वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। 30 बेडों की उपलब्धता बताई गई। जिसमें 10 बेड पीकू वार्ड में व 2 बेड वेंटिलेटर के शामिल हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 20 मिले। उसके बाद वह ऊगू नगर पंचायत में बनी कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचे। यहां 153 गोवंश मिले। नोडल को तिरपाल, भूसा, चारा के साथ मवेशियों के ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था मिली।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 14 गोवंश आठ लाभार्थियों के सुपुर्द किए गए हैं। उसके बाद नोडल सफीपुर में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में रह रहे लोगों से बातचीत की। यहां उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल, बिस्तर की पार्याप्त व्यवस्था मिली। उसके बाद वह सफीपुर के गांव उनवा में टीकाकरण कैंप को भी देखा। स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यककर्ताओं को निर्देश दिए कि 15-18 साल व इससे अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगाें का टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed