फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बच्चा बदलने का आरोप लगा सीएचसी में हंगामा

Mon, 06 Dec 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
health
बांगरमऊ। सीएचसी में प्रसव के बाद प्रसूता व उसके पति ने बच्चा बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि स्टॉफ नर्स ने बेटा पैदा होने की जानकारी देकर नेग के नाम पर 1100 रुपये लिए। बाद में नवजात को गोद में दिया तो वह बेटी थी। दंपती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम हरियावर निवासी विमल कुमार के अनुसार उसने गर्भवती पत्नी सुनीता को पांच नवंबर की शाम पांच बजे सीएचसी में भर्ती कराया था। दो घंटे बाद उसकी पत्नी का प्रसव कराया गया। ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने बेटा पैदा होने की बात कहकर नेग के नाम पर 1100 रुपये मांगे। उसे 600 रुपये दिए। नाराज स्टॉफ नर्स ने चार बेटियों के बाद बेटा होने की बात कह रुपये फेंक दिए। इस पर उसे 1100 रुपये दे दिए। एक घंटे बाद उसे बेटे की जगह बेटी सौंपी गई। बच्चा बदलने का शोर मचा प्रसूता बेहाल हो गई। उसके बेहोश होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि कुछ देर में उसे होश आ गया। उसने बच्चा बदलने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह अन्य स्टॉफ ने समझाकर उसे शांत कराया। हालांकि पति लगातार बेटे को वापस करने की मांग करता रहा। कोई सुनवाई न होने पर विमल ने कोतवाली में बच्चा बदलने का आरोप लगा तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन का मामला है। बच्चा बदलने का आरोप गलत है। शिकायत पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed