फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

संविदा डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, मरीज परेशान

Sat, 18 Sep 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
health
पुरानी बाजार स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर कक्ष में लटकता ताला। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात डॉक्टर मरीजों को देखने के साथ अन्य काम लिए जाने से परेशान होकर नौकरी छोड़ रहे हैं। पुरानी बाजार में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। एक महीने के अंदर नौकरी से इस्तीफा देने वाले वह दूसरे डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

पुरानी बाजार में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. प्रवीण शारस्वत ने सीएमओ को इस्तीफा दिया है। नियमानुसार संविदा पर तैनात डॉक्टरों को सिर्फ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही काम करना है उसके बाद भी शासन की संचालित अन्य योजनाओं में उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे वह परेशान हैं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार डॉक्टरों के दिए जा रहे इस्तीफे से मरीजाें को परेशानी उठानी पड़ेगी। अभी तक मरीजों को आसानी से स्वास्थ्य लाभ मिल जाता था। अब उन्हें फिर जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि डॉ. प्रवीन शारस्वत ने इस्तीफा दिया है। रिलीव करने के लिए एक महीने का समय होता है। समय बीतते ही उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोतीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रहे डॉ. नितिन चौधरी के एक महीने पहले इस्तीफा देने के बाद पुरानी बाजार में तैनात डॉ. आरके सिंह को मोतीनगर में व काशीराम कालोनी के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रवीन शारस्वत को पुरानी बाजार केंद्र से संबद्ध किया गया था। अब उनके इस्तीफा देने के बाद दोनों स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed