फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार पीड़ित चार मरीजों को डेंगू

Thu, 16 Sep 2021 07:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। डेंगू जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैंपलों की आई रिपोर्ट में बुखार के चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 41 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीम मरीजों की हालत देखकर उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराएगी। आसपास के 50 घरों में रहने वालें लोगाें की जांच कर स्लाइड बनाई जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव होगा।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 14 सितंबर को लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजे गए बुखार के सैंपलों में गुरुवार को 39 की रिपोर्ट आई। इसमें चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सुमेरपुर ब्लॉक के गांव छाछीराईखेड़ा की सुशीला (67), मनोरमा तिवारी (42), सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव मुबारकपुर की चांदनी (24) व पुरवा तहसील के शीतलगंज के प्रभाकांत (36) शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि लखनऊ के बंथरा निवासी एक युवक की रिपोर्ट पोर्टल पर शो कर रही है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

वायरल के साथ टाइफाइड बुखार से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को लिए गए सैंपलों की जांच में टाइफाइड के आठ मरीज मिले हैं। 15 दिनों में टाइफाइड से पीड़ित 192 मरीज मिल चुके हैं। गुुरुवार को ओपीडी में पहुंचे बुखार के सौ से अधिक मरीजों की जांच हुई। इसमें जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले सत्यप्रकाश (29), लोकनगर के पीएल आजाद (69) व डीह की माही (2) को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच दिनों से अधिक बुखार आने पर ठिगरियनटोला निवासी वैभव गुप्ता (20), औरास के बाबूलाल (35), बारासगवर के अंश (6) पुत्र सरवन कुमार, काजीसरांय की वरदान निगम (15), ताजपुर नौबस्ता की कामिनी (24) व हिरननगर के सत्यप्रकाश (58) के सैंपल डेंगू जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5288 घरों के सर्वे में लगीं 1011 टीमों को बुखार के 159 बुखार के मरीज मिले हैं। नियमित टीकाकरण से छूटी 273 गर्भवती महिलाएं, दो साल तक के 578 बच्चें शामिल हैं। कोविड टीका का पहला डोज न लगवाने वाले 7170 लोग चिह्नित किए गए हैं। बुखार के 158, बुखार के साथ उल्टी का एक, दो सप्ताह से खांसी आने वाले पांच, वजन कम होने वाला एक मरीज चिह्नित किया गया है। जांच करने वाली टीम ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सूचना देने के साथ ही नोडल को सूची उपलब्ध कराई है। बुखार के मरीजों में दवाओं का वितरण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed