{"_id":"610bd4e38ebc3eb80507f5fa","slug":"health-unnao-news-knp6443781151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दस्त से बचाने के लिए घर-घर दी जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दस्त से बचाने के लिए घर-घर दी जाएगी दवा
विज्ञापन
दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की जानकारी देते सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दस्त से बच्चों को बचाने के लिए घर-घर जिंक की गोली और ओआरएस के पैकेट बांटे जाएंगे। आशा कार्यकर्ता घर जाकर परिजनों को गर्म पानी में एक पैकेट ओआरएस डालकर घोल बनाने का तरीका बताएंगी। बनाए गए घोल का प्रयोग दूसरे दिन नहीं किया जाना है। जिंक टेबलेट बच्चों को देने का तरीका भी बताएंगी।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में 14 अगस्त तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिले में 3.48 लाख बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। इन्हें जिंक की गोली व ओआरएस घोल के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। देश में हर साल 1.2 लाख बच्चों की मौत दस्त से हो जाती है। दस्त का एकमात्र उपचार ओआरएस व जिंक की गोली है। इसके प्रयोग से बाल मृत्युदर में कमी लाई जा सकती है।
एसीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को एक दिन में 100 ओआरएस घोल के पैकेट व जिंक की गोली वितरित करनी है। इसके लिए उन्हें 100 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ओआरएस का पैकेट गर्म पानी में डालकर उसे उबालना है। घोल बनने के बाद साफ स्थान पर रख लेना है। ताकि मक्खियां न लगें। इस मौसम में डायरिया का खतरा गंदगी व पेट में जाने वाली गंदगी से होता है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी लाल बहादुर यादव व मोहम्मद दिलशाद मौजूद रहे।