{"_id":"610587fc8ebc3e2ad14fe6eb","slug":"health-unnao-news-knp6435415140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन
मियागंज में संचालित वैष्णवी अल्ट्रासाउंड केंद्र में जांच करते एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा। संव?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीम हसनगंज प्रदीप कुमार वर्मा ने मियागंज सीएचसी व एक अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर छापा मारा। आवश्यक प्रपत्र न दिखाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
ब्लाक मियागंज में स्थित सीएचसी मियागंज में तैनात डॉक्टरों पर बाहर से दवा लिखने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम हसनगंज से की थी। शनिवार को एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार वर्मा ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद मरीजों के हाथों से दवाइयों का पर्चा लिया और सामने सीएचसी के सामने खुले मेडिकल स्टोर पहुंच गए। स्टोर संचालक ने बताया कि बाहर की दवाइयां मियागंज के चार डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही हैं। इसके बाद वह अस्पताल के सामने संचालित वैष्णवी अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचे। जांच में पता चला कि डॉ. रौनक वर्मा द्वारा जांच की जा रही है। उनके पास किसी प्रकार की मेडिकल संबंधी डिग्री नहीं है। केवल डॉक्टर की मोहर बना रखी है। अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस डॉ. निजमा वाहिद के नाम पर है। डॉ. निजमा द्वारा एक भी जांच न करने की पुष्टि हुई। इस आधार पर एसडीएम ने जांच केंद्र को सील करा दिया। केंद्र मालिक अभिजीत अवस्थी और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
एसडीएम ने बताया कि मियागंज सीएचसी में तैनात डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लिखने की जांच में पुष्टि हुई है। इन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।