{"_id":"60e73f6a8ebc3e49c4241d36","slug":"health-unnao-news-knp6390612193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन खत्म होने पर निराश होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन खत्म होने पर निराश होकर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कई गांवों में वैक्सीन खत्म होने पर लोगों को बिना टीका लगवाए निराश होकर लौटना पड़ा। जिला अस्पताल सहित 14 स्थानों पर 12 हजार 725 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें सबसे अधिक टीकाकरण अचलगंज में 1803 व सबसे कम बांगरमऊ में 121 लोगों को लगा।
गुरुवार को हुए टीकाकरण में असोहा में 970, बिछिया में 1126, बीघापुर में 1472, गंजमुरादाबाद में 219, हिलौली में 1200, नवाबगंज में 1092 लोगों को टीका लगा। पुरवा में 1131, सफीपुर में 677, शुक्लागंज में 820, सिकंदरपुर सरोसी में 60, सुमेरपुर में 1050, जिला अस्पताल में 801 व जिला महिला अस्पताल में 183 लोगों के वैक्सीन लगी। इसमें कोविशील्ड के 11952 व कोवैक्सीन के 773 डोज का प्रयोग किया गया। उधर, पुरवा तहसील क्षेत्र में सीएचसी समेत 9 स्थानों पर कोविड का टीका लगाया गया। सिजनी सोहरामऊ व पकरा बुजुर्ग में वैक्सीन खत्म होने से 50 से अधिक लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
ब्लॉक सुमेरपुर के गांव दुबाई में संचालित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल में हो रहे टीकाकरण का सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 41 लोगों का टीकाकरण पाया। स्वास्थ्य टीम को टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। टीकाकरण टीम में चीफ फार्मेसिस्ट केके शुक्ला, आशा कार्यकर्ता ऊषा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी, सहायक शिक्षक अजय कुमार व महेश प्रसाद ने सहयोग करते मिले। कोटेदार सुदामा ने राशन वितरण के दौरान टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी लाल बहादुर यादव, राजकुमार, गौरव चौधरी उपस्थित रहे।