फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जरूरत 35 हजार रोज, मुहैया वैक्सीन सिर्फ 4600 डोज

Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर धूप में खड़े लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना वैक्सीन की कमी से एक जुलाई से शुरू होने वाले अभियान पर संकट आ गया है। महाभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग को एक दिन में 35 हजार डोज की जरूरत पड़ेगी, लेकिन विभाग के पास सिर्फ 4600 लोगों को लगने के लिए ही वैक्सीन बची है। विभाग को समय से वैक्सीन न मिलने से विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण की योजना भी नहीं बताई है।
विज्ञापन

जिले की 1040 ग्राम पंचायतों में एक माह तक चलने वालेे कोविड टीकाकरण अभियान की एक जुलाई से शुरुआत करने की योजना है। प्रत्येक ब्लॉक को 10 से 12 सेक्टर में बांटा गया है। टीकाकरण के लिए एक ब्लॉक में एक सेक्टर निर्धारित है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को रोजाना 35 हजार डोज की जरूरत होगी। मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की सिर्फ 4600 डोज ही उपलब्ध है। इसमें कोवैक्सीन के चार हजार डोज व कोविशील्ड के छह सौ डोज हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि वैक्सीन के लिए मांग पत्र भेजा गया है। जल्द ही आवश्यकता अनुसार वैक्सीन आने की संभावना है। इसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते जिले में बूथों की संख्या 90 फीसदी कम कर दी गई। घर-घर टीकाकरण अभियान में बुधवार को सिर्फ सफीपुर ब्लॉक में वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन कम होने से पांच अन्य ब्लाकों में टीकाकरण अभियान बंद रहा। सीएचसी, पीएचसी में भी टीकाकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed