फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

मरीजों की जान बचाने के लिए 23 लोगों ने दिया खून

Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन, अटल सेवा समिति और लाइफ सेवर्स संस्था की ओर से जिला अस्तपाल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 23 लोग रक्तदान कर महादानी बने। एसडीएम अंकित शुक्ला ने ब्लड देकर रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। भविष्य में रक्तदान के लिए 34 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत एसीएमओ डॉ. आरके गौतम व सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने संयुक्त रूप से की। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं आती बल्कि स्वास्थ्य लाभ होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। शिविर में सबसे पहले सीडीओ के स्टेनो संजय यादव ने रक्तदान किया। शिविर में हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के विजय त्रिपाठी, युवा समाज सेवी टीम के अमित यादव, अटल सेवा समिति के सैय्यद बरकात अहमद ने हिस्सा लिया। शिक्षक विवेक कुमार मिश्र ने 59वीं बार रक्तदान किया। इस पर एसीएमओ और एसडीएम ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर हौसला बढ़ाया। अब तक 12 बार रक्तदान कर चुके अनुराग सिंह ने अपने साथी सुरेंद्र पाटेकर, मनीष सेंगर के साथ सहयोग दिया।
विज्ञापन

रक्तदानियों को एसीएमओ डॉ. आरके गौतम व सीएमएस, डॉ बीबी भट्ट, सूबेदार मेजर लीला, सूबेदार होशियार सिंह ने प्रशस्ति पत्र दिए। शिविर में 34 लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर व शुगर की मात्रा बढ़ी मिलने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को रक्तदान करने से मना कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पैथालाजिस्ट डॉ. आनंद स्वरूप, डॉ. विनीत, राजेश, विनीता मिश्रा, शशिकिरन, पंकज, सोनी व अनिल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed