फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

पिंक बूथ पर युवाओं के टीके न लगने पर हंगामा

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव/पुरवा। पिंक बूथ पर युवाओं के टीके लगाने से इनकार पर हंगामा हो गया। युवाओं का कहना था कि उन्होंने इसी बूथ पर काफी पहले पंजीकरण कराया था। बाद में जिलाधिकारी से शिकायत पर इन लोगों को दूसरे बूथों पर भेजकर टीके लगवाए गए।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर विकास रॉय, आकाश, प्रवीन व आवास विकास निवासी अमित कुमार त्रिवेदी टीका लगवाने पहुंचे। स्टॉफ नर्स ने महिला स्पेशल बूथ पर युवाओं को टीका लगाने से इंकार कर दिया। इससे सभी युवा नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। स्टॉफ नर्स ने इन लोगों को टीकाकरण प्रभारी नरेंद्र सिंह के पास भेज दिया। टीकाकरण प्रभारी ने हंगामा करने पर पुलिस बुलाने की धमकी दी। इससे माहौल और बिगड़ गया। युवाओं ने डीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद सभी को वर्क प्लेस बूथ पर टीकाकरण कराने की बात कह वहां भेजा गया। उधर,
विज्ञापन

दो पिंक बूथों पर पहले दिन 97 महिलाओं ने टीकाकरण कराया। पुरवा सीएचसी के पिंक बूथ पर विधायक की पत्नी ने टीका लगवाया। जिले में अभी तक 88 हजार महिलाओं का टीकाकरण हुआ है। महिलाओं के टीकाकरण का ग्राफ अधिक बढ़ता न देख दो पिंक बूथ खोले गए गए हैं। जिला महिला अस्पताल में टेंट लगवाने के साथ महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed