फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना संक्रमण के कारण आठ सौ आपरेशन टले

Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगने के कारण आठ सौ मरीजों के ऑपरेशन टल गए हैं। इन मरीजों को सिर्फ दवाएं दी जा रही हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ऑपरेशन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर 15 अप्रैल से ओपीडी बंद कर दी गई थी। कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगने से जिला अस्पताल में होने वाले हार्निया, हाइड्रोसील, ब्रेस्ट की गांठ, बवासीर, भगंदर व आंखों के ऑपरेशन भी बंद हो गए थे। तब से अब तक किसी भी मरीज का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। ओपीडी संचालन के समय ही डॉक्टर मरीज का ऑपरेशन करने से पहले उसकी कोविड जांच कराते थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही ऑपरेशन किया जाता था। बाद में संक्रमण और बढ़ा। कई मरीजों के तीमारदार भी संक्रमित हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीजों को देखना बंद कर दिया। मरीज अब डॉक्टरों को व्हाट्सएप पर अपनी समस्या बताते हैं। इसके बाद डॉक्टर उन्हें दवा लिखकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि संक्रमण के चलते ऑपरेशन बंद चल रहे हैं। मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से दवाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed