फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार से नौ लोगों की मौत, 257 संक्रमित

Sat, 08 May 2021 09:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार व सांस लेने की तकलीफ होने पर भर्ती नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी अनिल (35), कासिफअली सराय की हारूना बेगम (65), टीकरगढ़ी के रामकुमार (50), मौरावां की सुनीता पांडेय (60), अजगैन इटकुटी की धन्नो (55), बांगरमऊ के पलिया की वर्तिका (25), रायबरेली जिले के इब्राहिमपुर की रामप्यारी (55), सफीपुर के जमालुद्दीनपुर के साहबलाल (55), बीघापुर के गौरी निवासी शिवदेवी (70) को शुक्रवार रात में भर्ती कराया गया था। इन्हें बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत थी। शनिवार दोपहर तक सभी ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।

औरास स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में 257 और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जांच में औरास सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, सिकंदरपुर कर्ण में 11, नवाबगंज में छह, पुरवा में नौ, सफीपुर में 21, मियागंज में 14, असोहा में पांच, सिकंदरपुर सरोसी में चार और बीघापुर में 15 संक्रमित मिले हैं। औरास में 10, सुमेरपुर में 14, हिलौली में नौ, हसनगंज में चार, बांगरमऊ में आठ, बिछिया में नौ, फतेहपुर चौरासी में 21, गंजमुरादाबाद में 10, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 65, शुक्लागंज में 12 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 272 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसमें कोविड अस्पताल से 11 व होम आइसोलेशन के 261 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed