फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना से प्रधान सहित चार लोगों की मौत

Thu, 06 May 2021 09:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोरोना से जिले में नव निर्वाचित प्रधान सहित चार की मौत हो गई। सात स्वास्थ्य कर्मी, सिपाही व अस्थाई जेल के दो बंदी सहित 313 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के गांव हसनापुर निवासी अजय यादव (35) नव निर्वाचित ग्राम प्रधान थे। 26 अप्रैल को मतदान के दिन उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पश्चिमखेड़ा सिविल लाइंस निवासी सोनू (42) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। बुधवार शाम को रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बिछिया ब्लॉक के गांव पवई निवासी उषादेवी (45) के संक्रमित होने पर उन्हें 27 अप्रैल को व मोहान निवासी सावित्री देवी (60) 30 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

सिकंदरपुर कर्ण के 11, नवाबगंज के दो, पुरवा में 37, सफीपुर में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 46, मियागंज में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 14, सिकंदरपुर सरोसी में 11 व बीघापुर में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 लोग संक्रमित निकले हैं। औरास में नौ, सुमेरपुर में सात, हिलौली में एक, हसनगंज में सिपाही व तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 20, बांगरमऊ में 14, बिछिया में नौ, फतेहपुर चौरासी में 13, गंजमुरादाबाद में एक, शहर के विभिन्न स्थानों पर 75, शुक्लागंज में स्वास्थ्य कर्मी सहित 16 व अन्य लैब से जांच कराने में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित 305 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed