फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार के साथ फूली सांस, आठ की मौत

Mon, 03 May 2021 07:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ गई। कुछ समय के अंतराल में इन सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग स्थानों के रामशंकर (45), उमर (50), राधेश्याम (50), नीरू सोनी (31), रमेश सोनकर (50), राजकिशोर तिवारी (49), राजपाल यादव (56) व नदीम खान (36) को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो मई की रात में भर्ती कराया था। सभी को ऑक्सीजन लगाया गया था। देर रात सभी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की। मरीजों के परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर हैलट ले जाने की तैयारी कर रहे थे। रविवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 11 के बीच एक के बाद एक सभी आठ मरीजों की मौत हो गई। मालूम हो कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक महीने में 98 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में गंभीर मरीज ही आ रहे हैं। जितना संभव हो पा रहा है सभी का इलाज किया जा रहा है। ऑक्सीजन भी लोगों को लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed