{"_id":"608ef4348ebc3e47ec48c38d","slug":"health-unnao-news-knp6264493107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, 473 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, 473 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना से जिले में वृद्धा सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 473 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बांगरमऊ सीओ, एडीओ पंचायत, डॉक्टर व आठ स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती सफीपुर के गोपाल मिश्रा (64) का 25 अप्रैल से, कल्याणी मोहल्ले के ज्ञानेंद्र (48) का 26 अप्रैल से, सिविल लाइन की शाहिना फारुकी (66) का एक मई व शुक्लागंज के शक्तिनगर के वीरेंद्र कुमार (34) का 26 अप्रैल से इलाज चल रहा था। रविवार को चारों की मौत हो गई। जिले में संक्रमित पाए गए लोगों में बांगरमऊ सीओ, उनका गनर, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, चार ग्राम प्रधान प्रत्याशी, मौरावां में डॉक्टर, उनका बेटा, हिलौली में स्वास्थ्य कर्मी, बांगरमऊ में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित निकले हैं। गंजमुरादाबाद में चार स्वास्थ्य कर्मी, पुरवा में सात मतगणना एजेंट, सिकंदपुर कर्ण में 42, नवाबगंज में 34, पुरवा में 19, सफीपुर में तीन, मियागंज में चार, असोहा में सात, बीघापुर में तीन, औरास में तीन, सुमेरपुर में सात, हिलौली में 53, हसनगंज में 49, बांगरमऊ में 33, बिछिया में 15, फतेहपुर चौरासी में एक, गंजमुरादाबाद में आठ, शहर में 115, शुक्लागंज में 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार को 329 कोरोना संक्रमितों की हालत में सुधार हुआ है।