{"_id":"608d8c328ebc3e8d384ba6fa","slug":"health-unnao-news-knp6262866133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वन दरोगा समेत 11 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वन दरोगा समेत 11 लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना से वन दरोगा सहित 11 लोगों की मौत हो गई। कोविड अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा भी किया। हालांकि अधिकारियों व डॉक्टरों ने मामला शांत करा दिया। वहीं डॉक्टर, 18 प्रशिक्षु अग्निशमन कर्मी, बीघापुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी व हेल्थ स्टॉफ सहित 411 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोविड अस्पताल सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती कानपुर के ब्रह्मनगर निवासी रेखा सहगल 67 का 26 अप्रैल से इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। यहां मौजूद एसीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने समझा करलोगों को शांत कराया। नवाबगंज में तैनात वन दरोगा रमाकांत बरनवाल (59) 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। शुक्लागंज के चंपापुरवा निवासी सुमन (60) तीन दिन पहले सरस्वती मेडिकल कोविड अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर लौटी थी। ऑक्सीजन का स्तर गिरने से उनकी भी मौत हो गई। वहीं शहर के हिरननगर निवासी कंचन मिश्रा (55) 18 अप्रैल को, आईआईएम रोड लखनऊ निवासी राजेंद्र कुमार (47) 19 अप्रैल को, हसनगंज की शिवदुलारी (84) 28 अप्रैल को, लखनऊ के आशियाना निवासी नीलम (71) 27 अप्रैल को, औरास के राजकुमार (43) 29 अप्रैल, शुक्लागंज निवासी रमन बाजपेई (36) 28 को, कल्याणी देवी मोहल्ला की मीना शर्मा (59) 30 अप्रैल को और शुक्लागंज की ईश्वरी विश्वकर्मा को 21 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान इन सभी की मौत हो गई।
संक्रमितों में औरास पीएचसी के डॉक्टर, बीघापुर में हेल्थ स्टॉफ व पुलिस कर्मी, दोस्तीनगर अग्निशमन केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे 11 प्रशिक्षु अग्निशमन कर्मियों, ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण में 34, नवाबगंज में 19, पुरवा में 7, सफीपुर में 28, मियागंज में 27 और असोहा में तीन लोग संक्रमित निकले हैं। सिकंदरपुर सरोसी में छह, बीघापुर में 29, औरास में 34, सुमेरपुर में छह, हसनगंज में तीन, बांगरमऊ में छह, बिछिया में 11, फतेहपुर चौरासी में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। गंजमुरादाबाद में नौ, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 77 व शुक्लागंज में 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार को हुई जांच में एंटीजन में 35 व आरटीपीसीआर में 376 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 178 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। यह सभी होम आइसोलेट थे।