{"_id":"6001a3eb8ebc3e2f735e203e","slug":"health-unnao-news-knp6060695121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रम न पालें, सुरक्षित है टीका, आज पांच केंद्रों पर लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रम न पालें, सुरक्षित है टीका, आज पांच केंद्रों पर लगेगा
विज्ञापन
मियागंज सीएचसी में कोविड वैक्सीन उतरवाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 14 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन पहुंचा दी गई। निर्धारित तापमान बनाए रखने के लिए कोल्ड बॉक्स का प्रयोग किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शनिवार को सुबह दस बजे से पांच केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। हर केंद्र पर सौ कुल पांच सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा है वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का भ्रम न पालें। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
पहले चरण में जिले के 11,751 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगना है। शनिवार को जिला पुरुष व महिला अस्पताल, नवाबगंज, बांगरमऊ व कोविड अस्पताल सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल पर एसएमएस भेज दिया गया है। कोविड टीकाकरण प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की एक वॉयल 5 एमएल की है। वैक्सीन के एक वॉयल से 10 लोगों को टीका लगेगा।
--
यहां भी पहुंचाई वैक्सीन
अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में 700, औरास 250, बिछिया 300, बीघापुर 300, फतेहपुर चौरासी 300, गंजमुरादाबाद 300, हसनगंज 350, हिलौली 300, मियागंज 300, पुरवा 300, सफीपुर 300 व सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में 300 कोविड वैक्सीन भेजी गई हैं।