फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बर्ड फ्लू का डर, पक्षी विहार में घटे पर्यटक

Thu, 14 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
health
नवाबगंज पक्षी विहार में नही दिख रही पर्यटकों की भीड़। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले पक्षी विहार में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। बर्ड फ्लू के डर से पक्षी विहार से पर्यटकों ने दूरी बना ली है। हाल यह है कि यहां पूरे दिन में कभी 25 तो कभी 30 लोग ही आ रहे हैं। यहां 14 देशों के लगभग 13 हजार साइबेरियन पक्षी मौजूद हैं।
विज्ञापन

पक्षी विहार में 15 हजार विदेशी और सात हजार भारतीय पक्षी हैं। जो झील के पानी व जंगलों में बने घोंसलों में प्रवास करते हैं। जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पक्षी विहार पहुंच रहे थे। जैसे ही बर्ड फ्लू की दहशत फैली है, पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आ गई। बर्ड फ्लू के चलते पक्षी विहार के अधिकारियों ने निगरानी भी तेज कर दी है। टीम को गश्त व बर्ड वाचिंग के दौरान मास्क, दस्ताने व गाउन पहनने के कड़े निर्देश हैं। समय-समय पर झील परिक्षेत्र में दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर टीम अलर्ट है।
विज्ञापन

वहीं नवाबगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बर्ड फ्लू से व्यक्ति भी प्रभावित हो सकते हैं। बताया कि यदि एक हफ्ते से अधिक खांसी, सिर दर्द, बुखार व बदन दर्द हो तो लापरवाही न बरतें। तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या पर एक नजर
1 जनवरी 529, 2 जनवरी 257, 3 जनवरी 583, 4 जनवरी 80, 5 जनवरी 33, 6 जनवरी 31, 7 जनवरी 69, 8 जनवरी 73, 9 जनवरी 150, 10 जनवरी 217, 11जनवरी 38, 12 जनवरी 13, 13 जनवरी 14, 14 जनवरी 28

-
पोल्ट्री फार्म से 43 सैंपल लिए
बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री फार्मों की निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को पशु चिकित्साधिकारियों ने सिकंदरपुर सरोसी में संचालित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करके 43 सैंपल लिए। इसे जांच के लिए बरेली भेजा गया है। उधर, पक्षी विहार में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह की अगुवाई में पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने सरोसी में संचालित पोल्ट्री फार्म का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मुर्गियों के नाक, गले के स्वाब (सीरम) का सैंपल भरा गया।

नवाबगंज पक्षी विहार में झील के पास प्रवासी पक्षियों का निरीक्षण करते फारेस्ट गार्ड मनोज कुमार ।

नवाबगंज पक्षी विहार में झील के पास प्रवासी पक्षियों का निरीक्षण करते फारेस्ट गार्ड मनोज कुमार ।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed