फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

एक हजार रुपये न देने पर स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने से किया इनकार

Sun, 04 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
health
हिलौली प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं के आरोपों को मोबाइल में रिकार्ड करते पुलि? - फोटो : UNNAO
मौरावां। हिलौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आशा कार्यकर्ताओं ने संविदा स्टाफ नर्स के साथ मेंटर व ईएचओ(स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी) पर आर्थिक शोषण के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रसव के दौरान रुपये न दिलाने पर बेइज्जत किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश की सूचना पर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वह सभी को थाने लाई। यहां सूचना पर पहुंची डायल 112 व पुलिस बल ने आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर गुस्सा शांत कराया। मामले की जांच के लिए सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन हल्का प्रभारी को दिया।
विज्ञापन

असरेंदा गांव की आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी रविवार को गांव की गर्भवती गुड्डी देवी पत्नी प्रदीप को हिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए लाई थीं। आरोप है कि यहां संविदा स्टाफ नर्स व मेंटर ने एक हजार रुपये की मांग की। रुपये बाद में देने पर प्रसव करानेे से इनकार कर दिया। आशा ने गरीब परिवार से प्रसूता के होेने का हवाला दिया। इससे स्टाफ नर्स भड़क गईं। कहा, महिला का नर्सिंग होम में प्रसव कराओ। इससे नाराज आशा कार्यकर्ता ने साथियों को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी के साथ स्टाफ नर्स व मेंटर पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों पक्षों से हाथापाई की नौबत आ गई। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। दरोगा सीताराम मिश्र व जेएन मिश्र स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने हंगामा शांत कराया। वह आशा कार्यकर्ताओं को चौकी लाए। आशा ने मामले की जांच कराने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। सीएमओ को जानकारी दे दी गई है। सोमवार को जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed