फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health check of Police candidates

पुलिस अभ्यर्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 27 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
health check of Police candidates

उन्नाव। पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पहले दिन कमेटी में शामिल अधिकारी ही समय से नहीं आ पाए। उसके बाद डॉक्टरों के पास किसी न किसी चीज की कमी ही बनी रही। इसके चलते सुबह दस बजे से शुरू होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान अभ्यर्थी धूप में खड़े होकर परीक्षण शुरू होने का इंतजार करते रहे। एएसपी रामकिशुन यादव के पहुंचने के बाद कार्य में तेजी आई। आनन-फानन कमेटी में शामिल अधिकारियों को फोन कर बुलाया गया साथ ही डॉक्टरों के पास जिस चीज की कमी थी वह पूरी की गई तब जाकर यह प्रक्रिया शुरू हो पाई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण में मेरठ के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 60 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होना था। स्वास्थ्य परीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट हरीलाल यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डीएसपी राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस एसएम सिद्दीकी, उपकृषि निदेशक प्रसार रामबचन राम, जिला विकास अधिकारी एनपी सविता, सहायक अभियंता डीआरडीए इनायत करीम व सीओ बीघापुर गोपीनाथ सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed