{"_id":"62093bf1ba64330d425dd56e","slug":"hatya-unnao-news-knp68045140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन पर वार कर झोलाछाप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन पर वार कर झोलाछाप की हत्या
विज्ञापन
मृतक पप्पू की पत्नी रामावती से घटना की जानकारी लेती पुलिस।संवाद
- फोटो : UNNAO
हसनगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के रसूलपुर बकिया में क्लीनिक बंद कर शनिवार रात घर जा रहे झोलाछाप की गर्दन पर हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 14 घंटे बाद रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इससे परिजनों में रोष है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रसूलपुर बकिया निवासी पप्पू (40) घर से 50 मीटर दूर क्लीनिक चलाता था। शनिवार रात वह क्लीनिक बंद कर घर जा रहा था, तभी पीछे से कुछ लोगों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह वहीं गिर गया और हमलावर भाग गए। पप्पू को लहूलुहान देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पुलिस को घटना की जानकारी देकर गंभीर हालत में पप्पू को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे। लेकिन उसकी सांसें थम गईं।
सूचना के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची। रविवार सुबह आठ बजे पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। निरीक्षक राजेश पाठक ने मृतक की पत्नी रामावती से बात की। उसने गांव के रामपाल, उसके बेटे सुधीर, सुजीत व भाई राजकुमार पर शक जता हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं देर शाम लखनऊ से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक पप्पू के घर के बाहर जमा भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन