{"_id":"63164806b01bbc3729226b57","slug":"harendra-and-amrita-first-in-hundred-meters-race-unnao-news-knp71658372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़, बालक वर्ग में हरेंद्र व बालिका वर्ग में अमृता रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़, बालक वर्ग में हरेंद्र व बालिका वर्ग में अमृता रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सोमवार को जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरेंद्र सविता व बालिका में अमृता प्रथम रहीं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने किया। 200 मीटर दौड़ में विशाल पाल और अमृता प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में राहुल व शीला ने पहला स्थान पाया। 800 मीटर में रितिक और रचना मौर्या अव्वल रहीं। 1500 मीटर में पुष्पेंद्र यादव व रचना मौर्या ने बाजी मारी।
3000 मीटर में सुधीर व सूर्यांशी ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक बालक वर्ग में अतुल और बालिका में रिंकी प्रथम रहीं। चक्का फेंक में भी अतुल व रिंकी ने जीत हासिल की। लंबी कूद में हर्षेंद्र व प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। भारोत्तोलन में विवेक व पूनम प्रथम रहीं। कुश्ती बालक वर्ग में ललित कुमार प्रथम रहे। वॉलीबाल में मियागंज की टीम प्रथम रही। कबड्डी में हसनगंज ने बाजी मारी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विजेताओं को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स किट, बैग, प्रमाणपत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, प्रतियोगिता प्रभारी अखिलेश सिंह चौहान, अरुणेश कुमार, संध्या शुक्ला, शिवा तिवारी, चांदनी सोनी, अनुराग त्रिपाठी, विजेता तिवारी और अशोक वीर सिंह आदि मौजूद रहे।