फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Had to wait for one hour for electricity, two pumps ran on the first day

Unnao News: करना पड़ा बिजला का एक घंटे इंतजार, पहले दिन दो पंप चले

Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Had to wait for one hour for electricity, two pumps ran on the first day
बीघापुर (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा में स्थापित 76 करोड़ की डलमऊ बी पंप कैनाल नहर सिंचाई परियोजना का काम पूरा हो गया है। टेस्टिंग के पहले दिन मंगलवार को इंजीनियरों को और पंप लगाने वाली कंपनी के लोगों को एक घंटा तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद शाम पांच बजे दो पंप चलाकर टेस्टिंग शुरू हुई। परियोजना से उन्नाव और रायबरेली के 300 गांवों के 50 हजार किसानों को 10 साल बाद सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद दिखी है।
विज्ञापन

शारदा खंड रायबरेली के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने विद्युत मोटर का स्विच ऑन कर जलापूर्ति का शुभारंभ किया। परियोजना में स्थापित पंपों के जरिए गंगा का पानी नहर में पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि निर्माण में छह मोटर पंप लगाए गए हैं। इसमें पांच से नियमित चलाए जाएंगे। वहीं एक पंप अतिरिक्त रहेगा। प्रत्येक पंप की क्षमता 60 क्यूसेक पानी की है। एक साथ पांच पंप के चलने पर 300 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा जा सकेगा। पहले दिन दो पंप चलाकर टेस्टिंग शुरू की गई है। बुधवार को पांचों पंप चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि 198 किलोमीटर लंबी इस इस पंप कैनाल से उन्नाव और रायबरेली के 10 हजार एकड़ में सिंचाई हो सकेगी। गंगा नदी का पानी पंप के जरिए नहर में पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नहर में पानी आने से किसान नेता राजू सिंह, कार्तिकेय दीक्षित, नवनीत शुक्ला व पवन शुक्ला ने खुशी जताई। कहा कि अगर यह नहर परियोजना सुचारु रूप से चली तो पचास हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

उन्नाव नहर शारदा खंड के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक टेस्टिंग में कहीं किसी तरह की समस्या आएगी तो उसे कंपनी के इंजीनियर सही करेंगे। सब कुछ सही रहा तो सात से 10 दिन बाद जलापूर्ति पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed