{"_id":"66da18fd2a2506588400ac94","slug":"had-to-travel-15-km-due-to-closure-of-crossing-the-problem-will-remain-even-today-unnao-news-c-221-1-sknp1055-119360-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्रॉसिंग बंद होने से लगाना पड़ा 15 किमी. का चक्कर, आज भी रहेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्रॉसिंग बंद होने से लगाना पड़ा 15 किमी. का चक्कर, आज भी रहेगी समस्या
विज्ञापन
चकलवंशी। कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग की मरम्मत होने के कारण मेथीटीकुर कॉसिंग दो दिन के लिए बंद की गई है। पहले दिन गुरुवार को कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। क्राॅसिंग की पटरी बदलने का काम होने से वाहनों को दूसरे रूट से निकाला गया। इससे 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
चकलवंशी-संडीला मार्ग पर पड़ने वाली कानपुर-बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग संख्या-11 एबी पर पटरी बदलने के लिए रेल विभाग ने दो दिन के लिए यातायात प्रतिबंधित किया है। गुरुवार को मुरादाबाद मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके पटेल ने क्राॅसिंग पर जेसीबी से गिट्टी हटवाई और चार टीमें लगाकर पटरी को साफ कराया। दोनों तरफ पुरानी पटरी हटाई गईं। इस काम के चलते कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को निरस्त रही। यात्रियों को अन्य साधनों से आवागमन करना पड़ा।
वहीं क्राॅसिंग बंद होने से वाहन सवारों को 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ा। सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि चकलवंशी-मियागंज मार्ग की इस क्रॉसिंग को दो दिन के लिए बंद किया गया है। प्रतिदिन चलने वाली कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वाहनों के लिए डायवर्जन रूट लागू किया गया है। शुक्रवार को भी काम चलने के कारण यातायात बंद रहेगा।