{"_id":"68755d0390571bac3a019524","slug":"guest-house-will-be-constructed-in-baba-godavleshwar-dham-premises-with-225-crores-unnao-news-c-221-1-sknp1055-133972-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाबा गोदावलेश्वर धाम परिसर में 2.25 करोड़ से बनेगा अतिथि गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाबा गोदावलेश्वर धाम परिसर में 2.25 करोड़ से बनेगा अतिथि गृह
Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम परिसर में मंगलम अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।
गोदावलेश्वर धाम परिसर में 2.25 करोड़ की लागत से मंगलम अतिथि गृह का निर्माण होना है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश व प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई ने भूमि पूजन किया। आचार्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई ने बताया कि नगर पंचायत बीघापुर में अतिथि गृह बन जाने से स्थानीय लोगों को पुत्रियों के वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर काफी राहत मिलेगी। 2026 से लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूपी जल निगम के अवर अभियंता अशोक वर्मा ने बताया कि समय के भीतर ही निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप बाजपेई, अनिल बाजपेई, दिवाकर शर्मा, पं. जय मूर्ति शर्मा, विजय साहू, कृष्ण कुमार यादव, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह एडवोकेट, महानंद शुक्ला, धीरेंद्र वाजपेई, रामदयाल भारतीय, पप्पू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।