{"_id":"66d0f35d9e1e5955d003d474","slug":"gst-team-raids-slaughter-house-investigation-continues-for-15-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1055-119011-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्लाटर हाउस में जीएसटी टीम का छापा, 15 घंटे से जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्लाटर हाउस में जीएसटी टीम का छापा, 15 घंटे से जांच जारी
Fri, 30 Aug 2024 03:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
सोनिक। मीट निर्यातक इकाई में जीएसटी टीम ने छापा मारा। गुरुवार शाम तक टीम इकाई में मौजूद रहकर अभिलेखों और आय-व्यय की जांच में जुटी है।
दही थाना क्षेत्र के बसीरतगंज स्थित मैश एग्रो फूड्स लिमिटेड में बुधवार रात करीब आठ बजे जीएसटी टीम दो गाड़ियों से पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने पहुंचते ही सभी गेट बंद करा दिए। साथ में रहे पुलिस कर्मियों को सभी गेट पर तैनात कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कंप्यूटर हार्डडिस्क कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
टीम ने फर्म के जरूरी अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुरुवार शाम तक टीम इकाई में मौजूद रहकर जांच करती रही। गुरुवार को फैक्टरी में उत्पादन बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी के अंदेशे पर टीम निर्यात से जुड़े दस्तावेज, एचआर, आय-व्यय, बैंक खातों आदि की जांच कर रही है। इकाई के मैनेजर व प्रबंधन से जुड़े लोगों के फोन बंद हैं।