फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   GST raid in two tent houses

Unnao News: दो टेंट हाउसों में जीएसटी का छापा

Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
GST raid in two tent houses
औरास/सफीपुर। कस्बा औरास में उन्नाव और कानपुर की संयुक्त राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीम ने नवंबर माह का रिटर्न न जमा होने पर हनीफ टेंट हाउस पर छापा मारा। चार गाड़ियों से पहुंची अधिकारियों की टीम के कस्बे में पहुंचने की खबर फैलते ही दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम चार बजे उन्नाव व कानपुर की एसजीएसटी की सात सदस्यीय टीम औरास पहुंची। टीम के सदस्यों ने हनीफ टेंट हाउस की दुकान पर जाकर मौजूद टेंट मालिक से नवंबर का रिटर्न न जमा करने की बात कही तो उसने रिटर्न के रुपये वकील को देने की बात बताई।
विज्ञापन

इस पर टीम ने वकील से बात कर रिटर्न जल्द जमा करने को कहा। करीब आधा घंटा गहनता से जांच करने के बाद दुकान में रखी कुर्सी, मेजें व अन्य सामान की गिनती की। वहीं एक अन्य टीम ने सफीपुर के मोहल्ला सराय सूबेदार में नूरी टेंट हाउस में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर रजिस्टर चेक किए और काफी दस्तावेज अपने साथ ले गई। वहीं, एसजीएसटी टीम के आने की सूचना मिलते ही कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उत्तम निषाद मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर दुकानें खुलवाने का प्रयास किया।

उनका कहना था कि बड़े स्तर पर खरीद करने वाले व्यवसायियों को अपना ब्योरा तैयार रखना है। सभी दुकानदार परेशान न हों।
वहीं, नवाबगंज में ताज आटो गैरेज में भी जीएसटी टीम पहुंची। टीम ने दो घंटे तक गहनता से रजिस्टर जांचे। सूत्रों की माने तो टीम अपने साथ कई जरूरी कागज भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed