फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   groups are making tiranga gettiing money

आजादी के अमृत महोत्सव में मिला आमदनी का अवसर

Thu, 11 Aug 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
groups are making tiranga gettiing money
उन्नाव। आजादी का अमृत महोत्सव महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आगे बढ़ने का अवसर लेकर आया है। सीडीओ की पहल पर 42 समूहों की 198 महिलाओं को तिरंगे सिलने का काम दिया गया है। इसके जरिये वह अच्छी कमाई कर बचत भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सिलाई, बुनाई के काम से जुड़े समूहों को घर बैठे आसान काम मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रशासन एक लाख झंडे सिलवा रहा है। प्रति झंडा 27 रुपये का भुगतान कर रहा है। वहीं निजी संस्थान भी इन महिला समूहों के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं। और आर्डर मिलने से महिलाएं खुश हैं। उनका कहना है कि अब वह यूनिफार्म सिलने का काम करेंगी।
विज्ञापन

समूह की सदस्य हुईं और पारंगत
सफीपुर के गौरी स्वयं सहाता समूह की अनीता ने बताया कि प्रति झंडा चार रुपये कमाई हुई। समूह की महिला सदस्य सिलाई में और पारंगत भी हुईं। अब स्कूलों की यूनिफार्म सिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदपुर निवासी अर्चना ने बताया कि झंडा सिलने में थोड़ी सी मेहनत से काफी बचत हुई। उन्होंने एक हजार झंडे सिले और एक सप्ताह में चार हजार रुपये की बचत हुई। आने वाले दिनों में वह कपड़े के थैले, यूनिफार्म सिलने का काम करेंगी।

वर्जन
सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कोे झंडे सिलवाने का काम दिया गया। महिलाओं ने काफी अच्छा काम किया और समय पर आर्डर भी पूरे किए। आने वाले दिनों में इसी तरह के और काम दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed