फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   grand son killed baba

संपत्ति के लिए पौत्र ने चचेरे बाबा की कर दी हत्या

Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
grand son killed baba
पुरवा (उन्नाव)। कस्बे में पारिवारिक विवाद में संपत्ति हड़पने के लिए युवक ने फावड़े से वार कर चचेरे बाबा की गर्दन धड़ से अलग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुरवा कस्बा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी अनंतू यादव (70) अविवाहित था। वह पांच बीघा जमीन और पशु पालन कर जीवन यापन करता और दिवंगत चचेरे भतीजे शिव शिवप्रकाश के परिवार के साथ रहता था। परिवार के रिश्ते में सबसे बड़े चचेरे पौत्र उमेश यादव से जमीन और रुपयों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार देर शाम अनंतू खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर लेट गया। रात करीब नौ बजे चचेरा पौत्र उमेश साइकिल से घर पहुंचा और बाबा अनंतू पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। अनंतू की गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के वक्त हत्यारोपी उमेश की मां सूरजरानी भी वहीं मौजूद थीं।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाते हुए रोकने का प्रयास किया। दो मिनट में ही वारदात को अंजाम देने के बाद उमेश वहां से भाग गया। परिजनों की सूचना पर पुरवा कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की है। हत्यारोपी की मां सूरजरानी ने बताया कि अनंतू उनके ससुर के चचेरे भाई थे। अविवाहित होने और कोई संतान न होने के कारण वह उसके परिवार को ही अपना मानते थे और साथ रहते थे। अनंतू पांच बीघा जमीन और पशु पालन कर गुजारा चलाते थे। बताया कि उमेश की तीन साल पहले शादी हुई थी। लेकिन नशे का लती होने से पत्नी ज्ञानवती भी एक साल से मायके में है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि वह भी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। घटना के पीछे जमीन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर पहुंचा और फावड़े में लगाई धार
उमेश ने अपने बाबा की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। वह शाम करीब सात बजे शराब पीकर घर पहुंचा था और फावड़े में धार लगाकर घर के बाहर चबूतरे पर ही रख दिया था। इसके बाद साइकिल से कहीं चला गया और रात नौ बजे पहुंचकर उसी फावड़े से बाबा की हत्या कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार उमेश अक्सर बाबा अनंतू से रुपयों की मांग करता था।
वह जमीन भी अपने नाम कराना चाहता था लेकिन अनंतू इसके लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि उसका जो भी है, सभी पौत्रों का है। बुधवार को अनंतू मवेशी चराने गया था। उमेश ने खेत पहुंचकर बाबा से कुछ रुपयों की मांग की थी। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इस पर उसने मार डालने की बात भी कही थी। वह अक्सर विवाद होने पर मार डालने की बात कहता रहता था, इसलिए किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
पुलिस से बोली मां, बेटे को फांसी की सजा देना
हत्यारोपी उमेश की मां सूरजरानी बेटे की करतूत से आहत है। वह पुलिस से उसे फांसी देने की मांग की। सूरजरानी ने बताया कि उमेश उसके सामने ही फावड़े में धार लगा रहा था। क्या पता था कि बुजुर्ग चचिया ससुर की हत्या करने के लिए उसकी धार तेज कर रहा है। बिलखते हुए उसने पुलिस से कहा कि उसके लिए बड़ा बेटा अभी से मर गया। जो किया है उसके लिए तो फांसी की सजा भी कम है।

चार भाइयों में बड़ा है हत्यारोपी
मां सूरजरानी ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। जिनमें हत्यारोपी उमेश सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर का बेटा रमेश लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। जबकि तीसरे नंबर का बेटा महेश गांव में रहता है। लेकिन घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। वह एक रिश्तेदार के यहां शादी के निमंत्रण में गया था। सबसे छोटा बेटा दिनेश दिल्ली में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed