{"_id":"5728f3864f1c1bbb5a5cceaa","slug":"grab-my-hand-maiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा हाथ पकड़ लो मइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा हाथ पकड़ लो मइया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 04 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
माता की चौकी में भेंटे गाते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में जगदंबा का भव्य दरबार सजाया गया। जगराते की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ जली मां की ज्योति के साथ हुई।
विज्ञापन
शहर स्थित पुलिस लाइन गेट के सामने सिविल लाइंस में भक्तों ने मातारानी का दरबार सजाया।
इसमें कानपुर से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने रात भर मां के भजनों का गुणगान किया।
भजन गायक पवन ने ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ गीत गाकर गणेश वंदना की।
गायिका शिवांगी ने ‘मेरी मइया बड़ी दयावान रे’ सुनाया तो भक्त भाव विभोर हो गए। मनोज ने ‘मुझे पर्वत पर नहीें रहना भोले एक महल बनवा दे’ गाकर मां गौरा और भोलेनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
गायक सोनू ने ‘मेरा हाथ पकड़ लो मइया, दुनियंा में हमारा कोई नहीं’ सुनाया तो पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अंत में तारारानी की कथा के साथ कन्याभोज व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा, विनीत मिश्रा, विशाल निगम, गणेश शंकर, दीपू श्रीवास्तव, बबली मिश्रा, हेमलता, शशी, सरिता, सुषमा, उत्कर्ष, पुलकित, हिमांशू, क्षितिज, पंखुरी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन