{"_id":"a2c7079c7b07b06e4e76187c06cc32d0","slug":"goods-made-of-two-million-homes-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से दस लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से दस लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोर अनिवासी भारतीय समेत दो लोगों के घरों से जेवर-नकदी समेत करीब दस लाख का माल चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कटिघरा गांव निवासी राजकपूर कुवैत और उसका भाई खुशीराम दुबई में काम करते है। यहां घर में राजकपूर की पत्नी ज्योति और खुशीराम की पत्नी छाया बच्चों के साथ रहती हैं। गुरुवार रात मकान के पीछे घर की दीवार में सेंध लगा कर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर 42 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई। ज्योति ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके मुताबिक देवरानी छाया इलाज के सिलसिले में अपने मायके सफीपुर गई थी। वह अपने बच्चों लकी, दीपाली और देवरानी की बेटी कोमल के साथ सो रही थी। देर रात चोर घर मेें सेंध लगा कर माल चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह खाली अटैची और जेवर के खाली डिब्बे गांव के रामजी के खेत में पड़े मिले। थानाध्यक्ष हरिभान सिंह ने बताया घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
चोरी की दूसरी घटना औरास थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव के मजरे दल्हेपुर निवासी किसान दिनेश कुमार के घर में दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर कमरे में रखी अटैची चुरा ले गए। सुबह घर से कुछ दूर बेचेलाल के खेत में अटैची पड़ी मिली। दिनेश के मुताबिक अटैची में सोने और चांदी के करीब ढाई लाख के जेवर रखे थे। पीड़ित ने औरास थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन