फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   god ki kripa se bhakt ko labah

Unnao News: बिना ईश्वर की कृपा के नहीं मिलता संत पुरुषों का सानिध्य

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
god ki kripa se bhakt ko labah
अचलगंज। पचोड्डा स्थित बालाजी मंदिर में सात दिवसीय राम कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर केशवानंद आश्रम स्थित सरोवर से पानी लेकर वापस हुईं। इसके बाद राम दरबार में महा रुद्राभिषेक करने के साथ राम कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

वृंदावन से आई कथावाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ल ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संत पुरुषों का सानिध्य भी बिना ईश्वर की कृपा के नहीं मिलता। जिस पर उसकी कृपा हो जाती है। वह मानव हो या पशु उसको को सद्गति की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन

कथावाचिका ने कहा कि सद्गति व दुर्गति में चुनाव आपको करना है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र मदन, बीनू शुक्ल, प्रशांत तिवारी, राजन शुक्ल, अजय द्विवेदी, कमला शंकर यादव, राज कुमार सिंह, रौनक मिश्र व अंकित प्रजापति आदि मौजूद रहे। आयोजक वीरेंद्र महराज ने आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आयोजित किया समरसता भोज
असोहा। भाजपा कार्यालय कंचनपुर में विधायक अनिल सिंह ने ब्लाक के कार्यकर्ताओं के साथ समरसता भोज किया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं। उन्हीं के दम पर सरकारें बनती हैं। समरसता भोज के आयोजन से आपसी भाई चारा बढ़ता हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष केके वर्मा, डॉ. रजनीश, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

---
खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
परियर। सदर तहसील के परियर में मकर संक्रांति मनाई गई। इस दौरान स्थानीय बापू मार्केट व हनुमान मंदिर पर लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। आयोजकों ने खिचड़ी, दही बड़ा, अचार व पापड़ वितरित किए। अजय, सनोज, रिंकू, पंकज, बहादुर, रामसिंह, गोविंद व अनुज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed