फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Glu flaming furnaces spreading pollution

धधकतीं ग्लू भट्ठियां फै ला रहीं प्रदूषण

Thu, 19 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 19 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Glu flaming furnaces spreading pollution
त्रिभुवनखेड़ा इलाके में धधकतीं ग्लू भट्ठियां - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज। गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ त्रिभुवनखेड़ा के आस-पास गंावाें में ग्लू भट्ठियां धधक रही हैं । इनकी हाकिम अनदेखी कर रहे हैं।भट्ठियाें का धुआं इलाकाई लोगों और पालतू पशुओं को बीमार कर रहा है। ग्लू  भट्ठियाें  के धुआं से करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हैं। इनसे निकलने वाले कचरे को आस पास के खेतों में फेंक दिया जाता है। इससे खेत बंजर हो रहे हैं।  
विज्ञापन


जाजमऊ क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा, कर्मी बिसलामऊ, लखापुर, डकारी समेत आस-पास के करीब आधा दर्जन गंावों में ग्लू भट्ठियां धधक रही हैं। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  नियमों के तहत घनी आबादी वाले इलाकों में इन भट्ठियों के संचालन पर रोक है। जिला प्रदूषण नियंत्रण इकाई इस ओर से आंखें बंद किए है।  इन भट्ठियाें में ऊंची चिमनियां न होने से  निकलने वाला धुअंा लोगों को सांस का रोगी बना रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजोले, भोले, भूरे, राकेश, रमेश, तेजराम ने बताया कि धुअंा से  जीना दुश्वार हो गया है। कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई। कार्रवाई अब तक नहीं हुई। धुआं से गांव के मवेशी भी  बीमार हो रहे हैं।  ग्लू तैयार होने के बाद निकले कचरे को भी भट्ठी संचालक आस-पास फेंक देते हैं। इससे खेत बंजर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाल में ही चार्ज लिया है। मामले की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।  प्रदूषण फै लाने वाली ग्लू भट्ठियाें को बंद कराया जाएगा।
हरीश चंद्र जोशी, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed