फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   givinf computer education to poor child

गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहे युवा

Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
givinf computer education to poor child
हसनगंज। इंजीनियरिंग डिग्रीधारक दो युवाओं ने क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर सिखाने का बीड़ा उठाया है। युवाओं ने चंदा करके पुराने कंप्यूटर खरीदे और निशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हसनगंज ब्लाक क्षेत्र के बेनीखेड़ा निवासी कर्मवीर मौर्य व रामपुर अखौली के अभय यादव ने इंजीनियरिंग की हैं। दोनों लखनऊ में पार्टटाइम जॉब करते हैं। कर्मवीर और अभय ने बताया कि लखनऊ में जब वह पढ़ाई कर रहे थे तभी से उनके मन में कुछ अलग करने की चाहत थी। गांव से जुड़े होने के कारण अक्सर यहां आते थे। इस दौरान देखा कि काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे बच्चे भी हैं जो कंप्यूटर के बारे में कुछ नहीं जानते। ये बच्चे कंप्यूटर सीखना तो चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों को कंप्यूटर में दक्ष करने का विचार आया। फिर दोनों ने चंदा करके एक लाख रुपये जुटाए और पांच पुराने कंप्यूटर खरीदे। फरहदपुर गांव में प्रशिक्षण देना शुरू किया। वर्तमान में नवई, धोपा, नई सराय, आदमपुर बरेठी, फरहदपुर, चंदौली बुजुर्ग, जमोरिहा व न्योतनी आदि गांवों के 30 छात्र-छात्राएं निशुल्क कंप्यूटर सीख रहे हैं। कर्मवीर और अभय दिन में अलग-अलग चार शिफ्ट में क्लास देकर कंप्यूटर का ज्ञान दे रहे हैं। कर्मवीर ने बताया कि आज के दौर कंप्यूटर ज्ञान के बिना सब बेकार है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed