{"_id":"687d3ae1fa3629a1b30ee36a","slug":"girls-killer-eluded-capture-family-members-tried-to-block-him-unnao-news-c-221-1-uno1001-134277-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवती का हत्यारा पकड़ से दूर, परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवती का हत्यारा पकड़ से दूर, परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास
Mon, 21 Jul 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ले में दोस्ती से इन्कार करने पर हुई युवती की हत्या में 32 घंटे बाद भी हत्यारे के पकड़े न जाने से नाराज परिजनों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिल शव रख जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और गिरफ्तारी के लिए टीम लगी होने की बात कही। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए और जाजमऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
आदर्शनगर मोहल्ले में परिवार सहित ननिहाल में रह रही 23 साल की युवती की शनिवार सुबह 11 बजे अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंधूखेड़ा निवासी दिलीप ने चाकू से हत्या कर दी थी। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव घर ले आए थे। मृतका के परिवार में दो सदस्य भाकियू से जुड़े होने से अन्य कार्यकर्ता रविवार सुबह मृतका के घर पहुंचे और अंतिम संस्कार से पहले आरोपी गिरफ्तारी की मांग के साथ जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने के साथ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। कहा कि तीन टीमें लगी हुई हैं। हत्यारोपी के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। आखिर में पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया है। हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-- -