फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl's dead body found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 16 Mar 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 16 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging in the house
उन्नाव। सदर कोतवाली के बलवंतखेड़ा गांव में किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय मां और पिता काम पर गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बालवंतखेड़ा गांव निवासी अजय राजपूत का गांव रश्मि (17) का शव बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त रश्मि के अलावा उसकी बहने अंशिका, अनन्या व छोटा भाई आदित्य था। सभी भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। रश्मि खाना पका रही थी। मां रामकुमारी और पिता अजय फैक्टरी में काम करने गए थे। कुछ देर बाद जब अनन्या पानी पीने घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने रश्मि को कई बार आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने अंदर झांक कर देखा तो रश्मि का शव छत में लगे हुक से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। पड़ोसियों ने माता पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। माता पिता के पहुंचने के बाद मगरवारा चौकी इंचार्ज को शव लटका होने की सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। पिता अजय राजपूत ने बताया एक साल पहले ही उसने यहां मकान बनवाया था। इससे पहले वह परिवार के साथ कानपुर के जरीब चौकी क्षेत्र में रहता था। रश्मि ने कक्षा आठ तक की ही पढ़ाई की थी। उसके बाद छोड़ दिया था। पिता घंटाघर में खाद की दुकान में काम करते हैं। मां अकरमपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। मगरवारा चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed