फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl student and sweet worker died in road accidents

सड़क हादसों में छात्रा व मिठाई कारीगर की मौत

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girl student and sweet worker died in road accidents
मौरावां/गंजमुरादाबाद। मौरावां और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 10 साल की छात्रा व हलवाई कारीगर की मौत हो गई। मौरावां में स्कूल से घर लौटकर मां को खेत बुलाने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सीएचसी में छात्रा को मृत घोषित करने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं थाना बेहटामुजावर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिठाई कारीगर की मौत हो गई। घटना के वक्त वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के हरिप्रसादखेड़ा गांव निवासी ललई लोधी की 8 साल की बेटी गुड़िया घर से दो किमी दूर राजाखेड़ा गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। सोमवार दोपहर तीन बजे स्कूल से अवकाश के बाद अन्य सहेलियों के साथ पैदल घर पहुंची। घर पर मां सीमा देवी को न देख उसे खेत से बुलाने जा रही थी। मौरावां-बछरावां मार्ग पर गांव के करीब एक ईंट भट्ठा के पास तेज रफ्तार कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। आसपास के लोग बच्ची को सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे और शव देख बिलख उठे। आक्रोशित परिजनों ने मौरावां-बछरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ राजेंद्र रजावत ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृत छात्रा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता खेती कर परिवार का गुजारा चलाते हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हफीजाबाद के मजरा रघुवरखेड़ा गांव निवासी रामनिवास (30) पुत्र सुंदरलाल हरदोई के गौसगंज में एक मिठाई की दुकान में कारीगर था। पिता बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मुनीम हैं। रविवार शाम रामनिवास दुकान से काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था। शाम लगभग 7 बजे बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के खंभौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। खंभौली गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। बेहटामुजाबर थाना प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक माता-पिता की इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed