फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl accused of pressurizing her to convert

Unnao News: युवती ने लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

Wed, 20 Aug 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 20 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Girl accused of pressurizing her to convert
उन्नाव। कानपुर निवासी युवक ने एक युवक पर बेटी का धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि युवक ने बेटी को झांसे में लेकर घर का सारा जेवर भी ले लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना घाटमपुर के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि मौजूदा समय में वह सदर कोतवाली के गोकुलबाबा चौराहे के पास महाबीर टेक्सटाइल में गार्ड की नौकरी करता है। कंपनी के पास ही किराए पर कमरा ले रखा है जिसमें बेटी और पत्नी रहती है। बताया कि बेटी स्नातक की छात्रा है। बेटी की दोस्ती यहीं के एक युवक से हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बात करने लगे। बाद में उसने बेटी को झांसे में लेकर घर में रखा करीब ढाई तोला सोना भी हड़प गया। अब बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। परिवार की सहमति न होने पर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed