फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ghatampur MLA apologized to the family of the deceased youth on social media

Unnao News: घाटमपुर विधायक ने मृतक युवक के परिवार से सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Sat, 02 Aug 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ghatampur MLA apologized to the family of the deceased youth on social media
सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को लेकर दुख जतातीं घाटमपुर विधायक सरोज कुरील।  - फोटो : सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को लेकर दुख जतातीं घाटमपुर विधायक सरोज कुरील।
उन्नाव। कचहरी पुल पर दो दिन पहले सचिवालय का पास लगी कार की टक्कर से बाइक सवार के पुल के नीचे गिरकर मौत के मामले में अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। दुर्घटना करने वाली कार कानपुर के घाटमपुर के विधायक की होने की पुष्टि के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए दुख जताया है। परिवार के साथ हर समय साथ देने का वादा किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला मौहारीबाग निवासी निखिल गुप्ता (28), 30 जुलाई को छोटा चौराहा स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान से रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे। साथ में शाहगंज निवासी रोहित तनेजा (28) भी थे। कचहरी पुल पर चढ़ते समय विधानसभा सचिवालय का स्टीकर लगी तेज रफ्तार कार की टक्कर से रोहित पुल पर गिरने से गंभीर घायल हो गए थे। जबकि निखिल की बाइक सहित पुल के नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई थी। 31 जुलाई को शव का पोस्टमार्टम हुआ था, लेकिन अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। उधर, दुर्घटना करने वाली कार कानपुर के घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील की होने की बात सामने आई। शुक्रवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह पीड़ित परिवार से माफी मांग रही हैं। यह भी बताया कि उस दिन वह लखनऊ में थीं। कार घर पर थी, उन्होंने चालक को अपनी मां की दवा लेने के लिए भेजा था। उन्होंने घायल युवक के संबंध में कोई बात नहीं कही। उधर, निखिल की मौत से परिवार उजड़ गया। इकलौते बेटे की मौत से बीमार पिता, मां और तीन बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गाड़ी कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed