{"_id":"5e8cb0e48ebc3e77392207c8","slug":"ghar-me-chipe-mile-jamati-ko-karaya-isolate-unnao-news-knp554180640","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छिपे जमाती को कराया आइसोलेट, सैंपल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छिपे जमाती को कराया आइसोलेट, सैंपल भेजा
विज्ञापन
13 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम
जिला अस्पताल के आइसेलोशन वार्ड में भर्ती, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा एक युवक 13 दिन से अपने घर में छिपा था। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। कोरोना की जांच के लिए सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है।
बांगरमऊ तहसील के गांव अतरधनी निवासी (45) वर्षीय युवक दिल्ली जमात में शामिल होने गया था। 25 मार्च को वह लौटा था। कोरोना को लेकर प्रशासन की ओर से की गई खुद सूचना देने की अपील के बाद भी वह बिना जांच कराए घर में छिपा था। दूसरे जिलों में जमात से लौटे लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामलों पर ग्रामीण सतर्क हुए और स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सोमवार देर रात सूचना मिलते ही सीएमओ डा. आशुतोष कुमार के निर्देश पर कंट्र्रोल रूम प्रभारी डा. मुकेश कुमार टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। संक्रामक रोग प्रभारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है।
इनसेट
मुंबई से लौटे युवक का भी सैंपल भेजा
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसुंभी में 31 मार्च को मुंबई से लौटे (25) वर्षीय युवक को सोमवार को सीने में दर्द के साथ खांसी हुई थी। परिजनों की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने उसे सोमवार को ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। मंगलवार को उसका भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
--
युवक की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तेज बुखार व खांसी पर रविवार को भर्ती हुए बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी (38) वर्षीय युवक की सोमवार देर रात रिपोर्ट निगेटिव आई। युवक को सीओ ने आइसोलेट कराया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
बिहार प्रांत के 16 बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी
मदरसे में करते हैं पढ़ाई, मदरसा बंद होने से अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे
पुलिस को जानकारी होने पर एहतियात के तौर पर स्कूल में कराया क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला मियांबाजार स्थित इस्लामिया मदरसे में पढ़ने वाले बिहार प्रांत निवासी 16 बच्चों को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। बिहार प्रांत के मूल निवासी यह बच्चे लॉकडाउन के चलते घर नहीं जा सके थे। इन्हें मोहल्लों के अलग अलग स्थानों पर अभी तक रखा गया था।
कस्बे के मोहल्ला मियां बाजार स्थित गैर पंजीकृत इस्लामिया मदरसा मौलवी की तालीम देता है। इसमें दूसरे प्रांत के बच्चों को पढ़ाया जाता है। इस समय बिहार प्रांत के 16 बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे थे। संचालक जलील कुरैशी ने बताया कि लॉक डाउन के समय से मदरसा बंद कर दिया गया था। बिहार प्रांत के यह बच्चे घर नहीं जा पाए थे। इन बच्चों को आसपास रहने वाले लोगों के यहां रुकवा दिया गया था। लेकिन पुलिस के कहने पर अब उन्हें क्वारंटीन वार्ड में रखवाया गया है।
कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि मदरसा बंद होने से यह बच्चे अलग अलग घरों में रह रहे थे। कोरोना संक्रमण के डर से सभी को एक स्कूल में बने क्वारंटीन वार्ड में रखवाया गया है। ताकि वह निगरानी में रहेंगे और उन्हें समय से भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी होगी।