{"_id":"648f463df42fd644de0cdeb4","slug":"get-criminals-punished-by-strong-advocacy-unnao-news-c-12-1-292575-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदृढ़ पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा : एडीजी अभियोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदृढ़ पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा : एडीजी अभियोजन
Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने पुलिस अधिकारियों, एसपीओ और संयुक्त निदेशक के साथ बैठक की। उन्होंने अभियोजन पक्ष की तरफ से मजबूत पैरवी और अभियुक्तों को जल्द और सख्त सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण भी किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपेश जुनेजा शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे यहां उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यायालयों से निर्णित और विचाराधीन मुकदमों और अभियोजन पक्ष की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावी पैरवी करने और अभियुक्तों को जल्द और सख्तसजा पर विचार विमर्श किया। निर्देश दिए कि सुदृढ़ पैरवी और साक्ष्य संकलन करते हुए अपराधियों को सजा दिलाएं। इस दौरान उन्होंने सदर मालखाना और संयुक्त निदेशक अभियोजन के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सीओ ऋषिकांत शुक्ला, माया राय सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।