फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gas tanker overturned, scattering caused by leakage

एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप

Thu, 30 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 30 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturned, scattering caused by leakage

मियागंज (उन्नाव) । मथुरा से गोरखपुर जा रहा एलपीजी भरा टैंकर बुधवार तड़के करीब तीन बजे कानपुर- लखनऊ हाइवे पर आसीवन थाना क्षेत्र में टिकाना गांव के पास पलट गया। गैस रिसाव होने और विस्फोट की आशंका के चलते पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना दी।

विज्ञापन


आनन-फानन दमकल की दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। तीन गांवों के लोग परिवार समेत घर छोड़कर दूर खेत में भागे। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद करीब दस बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट के मैनेजर और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम करीब छह बजे क्षतिग्रस्त हुए टैंकर की गैस दूसरे टैंकरों में रिफिलिंग की गई।
विज्ञापन


मथुरा से 20 टन एलपीजी गैस लेकर गोरखपुर जा रहा हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर लखनऊ- कानपुर हाइवे आसीवन थाना क्षेत्र के टिकाना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में लगा सेफ्टी वाल्व टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस तेजी से हवा में फैलने लगी तो टैंकर चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। दुर्गंध आने पर पास के नंगाखेड़ा चौराहा पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में आसीवन थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव देख हसनगंज और बांगरमऊ अग्निशमन केंद्र से दो दमकल मौके पर बुलाईं। थानाध्यक्ष की मानें तो उन्होंने टैंकर पर लिखे कंपनी के फोन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया मगर फोन नहीं उठा। हवा के साथ टिकाना और नयाखेड़ा गांव की ओर फैल रही गैस से हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को टैंकर की ओर न जाने, बीड़ी, माचिस, सिगरेट और आग का प्रयोग न करने की हिदायत दी।

आग लगने की आशंका में याखेड़ा, नंगाखेड़ा और टिकाना के ग्रामीण परिवार समेत गांव से निकल कर सड़क पर आ गए और पूरे दिन पेड़ की छांव में रहे। काफी कोशिशों के बाद पुलिस लखनऊ हिंदुस्तान पेट्रोलियम से संपर्क कर पाई इसके बाद उसे उन्नाव के बॉटलिंग प्लांट के मैनेजर प्रकाश चंद्र झा का मोबाइल नंबर मिला। लगातार प्रयास के बाद करीब आठ बजे मैनेजर से बात हो पाई।

करीब दस बजे एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट उन्नाव के मैनेजर प्रकाश चंद्र झा और सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वाल्व को टाइट किया तो गैस रिसाव कुछ कम हुआ। इसके बाद दो खाली गैस टैंकर मंगाए गए और क्षतिग्रस्त हुए टैंकर की गैस को खाली टैंकरों में भरने का काम शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ गैस रिफलिंग का काम शाम तक जारी रहा।


एसओ मनोज मिश्र ने बताया कि क्रेन का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के गांवों में इसकी जानकारी भी दे दी गई है। पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी भी मौके पर हैं। हादसे में अभी तक नुकसान नहीं हुआ है। क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed