Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganpati Bappa, come early next year

Unnao News: गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना

Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa, come early next year
फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : mathura
उन्नाव। गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना के निमंत्रण के साथ भक्तों ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदाई दी। धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। जमकर अबीर गुलाल के साथ पटाखे फोड़े गए। गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों से शहर गुंजायमान होता रहा। इसके बाद गंगातटों पर जाकर मूर्ति विसर्जित की गई। इसी के साथ पिछले 10 दिनों से चले आ रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। बप्पा को विदाई देते समय भक्तों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक


शोभायात्रा निकाल प्रतिमा को किया विसर्जित

उन्नाव। हजारीटोला स्थित सिद्धनाथ मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को शोभा यात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। मंदिर से निकाली गई यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गंगा बैराज तक पहुंची। यहां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच बप्पा को विदा दी गई। यात्रा में भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। राजेश श्रीवास्तव (राजू), हेमंत त्रिपाठी (भोलू), आशीष द्विवेदी (बजरंगी), दुर्गेश गुप्ता, हनुमान, रामू द्विवेदी, मोहित द्विवेदी, कान्हा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-37-गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते राजेश मिश्रा व अन्य। स्रोत: आयोजक।


शोभायात्रा में उड़ अबीर और गुलाल

उन्नाव। सिविल लाइन केवटा तालाब निवासी सपा नेता राजेश मिश्रा के आवास पर चल रही सार्वजानिक भगवान गणेश पूजा का शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। नीरज मिश्रा, आकाश मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, राजू कुशवाहा, समीर, संजय पांडेय आदि ने शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा को मां गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-38-मां शीतला माता मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। स्रोत: आयोजक।

नम आंखों से दी गणपति को विदाई

उन्नाव। मां शीतला माता कमेटी में चल रहे 12वें गणेश महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। आचार्य अनिल कुमार पांडे ने अंतिम दिवस पूजन पाठ कराया और विधिविधान से हवनकुंड में आहुतियां डलवाईं। इसके बाद भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। इस दौरान सत्यम मिश्रा, अतुल पांडे, जितेंद्र कुशवाहा, अभय कुशवाहा उर्फ गोलू, लकी कुशवाहा, तन्मय व अर्पित आदि उपस्थित रहे।

फोटो-39-रामेश्वर मंदिर से गजानन प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। स्रोत: आयोजक।


भगवान गजानन को दी भावपूर्ण विदाई

अचलगंज। कस्बे के रामेश्वर मंदिर में विराजित भगवान गजानन को भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी। शनिवार सुबह भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन कर प्रसाद भोग का वितरण किया गया। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। जंगलेश्वर मंदिर से बलाई गंगाघाट में विसर्जन कर दिया। विनीत वर्मा, हर्षित गुप्ता, मनीष गुप्ता, रोहन, अंकित माली, अंशू शुक्ला, छोटेलाल, शिखर अवस्थी व रजत आदि मौजूद रहे।

फोटो-40-शारदा नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा को बग्घी से ले गए भक्त
चकलवंशी। कस्बा चकलवंशी के भूमेश्वर मंदिर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। कस्बे के सतीश सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चार से गणेश प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। यात्रा भूमेश्वर मंदिर से चकलवंशी के चारों मार्गों से होते हुए मेथीटीकुर के पास शारदा नहर पहुंची। यहां विसर्जन किया गया। बद्रीनाथ मिश्रा, करमू सिंह, पशुपति नाथ मिश्रा, अंशू, रामनरेश, अंकुश सिंह प्रथम पूज्य गणेशजी बग्घी में विसर्जन स्थल तक ले गए।


फोटो-41-गंजमुरादाबाद के भिखारीपुर में शारदा नहर में प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। स्रोत: आयोजक।


शोभायात्रा निकाल प्रतिमा का किया विसर्जन

गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला गढ़ी स्थित संकट मोचन धाम मंदिर से छह ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से निकाली गई छह किमी लंबी विसर्जन शोभायात्रा के बाद कटिया भिखारीपुर की शारदा नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रामसजीवन यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बड़े भाई राजेश पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह चंदेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, कैलाश शुक्ला, अभिषेक कुशवाहा, गोपालजी रस्तोगी भी शामिल रहे।

फोटो-42-गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते असोहा ब्लाक क्षेत्र के भक्त। स्त्रोत: आयोजक


प्रतिमा को कराया गांव का भ्रमण

असोहा। ब्लाक की ग्राम पंचायत बेहटा व तूरी में चल रहे गणपति महोत्सव का शनिवार को हवन पूजन के साथ समापन हो गया। बाबा के भक्त गणपति की प्रतिमा को लेकर गाजे बाजे व गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराने के बाद शारदा नहर पहुंचे। यहां पर नम आंखों से विसर्जन कर दिया। इस दौरान शिवशंकर कुशवाहा, हरी, बराती, अमन व छोटे आदि मौजूद रहे।

बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

हसनगंज। मोहान नगर पंचायत के सलखेमऊ मोहल्ले में शनिवार को शिव मंदिर में हवन पूजन के बाद एकाक्षर मित्र मंडल के सदस्यों ने बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। इसमें शामिल युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। यात्रा में गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस जल्दी आना का जयघोष होता रहा। कपिल निगम, बाबू, सचिन, सरजू सिंह, अंकित व अर्णव आदि भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।





पूजन कर प्रतिमा का किया विसर्जन

बीघापुर। बेहटा भवानी में सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, नगर पंचायत बीघापुर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई, थानाध्यक्ष राजपाल, शासकीय अधिवक्ता मनोज पांडे, पूर्व सभासद दिलीप बाजपेई ने स्थापित गणेश प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद यात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नगर पंचायत में कुलदीप अग्निहोत्री, रानू त्रिवेदी, अवधेश शुक्ला, सनी भारतीय, रामदयाल भारतीय, बीणा अग्निहोत्री, सरिता पांडे, सुयश पांडे, सदर बाजार में सुशील साहू, महेंद्र कुमार डाबर, विशाल साहू, गोकुल प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : mathura

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : mathura

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : mathura

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : mathura

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

फोटो-36-विसर्जन यात्रा में नाचते गाते हजारीटोला के श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed